बारात में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर हुआ विवाद तो चल गई गोली, युवक हुआ घायल

Sanjeev Shrivastava

वैशालीः जिले के महनार थाना क्षेत्र के जावज गाँव में बीती रात बारात में गाना बजाने को लेकर हो गया। वहीं लोगों ने बताया कि इस विवाद में एक युवक को गोली मार दी गई। जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। जिसका इलाज फिलहाल हाजीपुर सदर अस्पताल में किया जा रहा है। घटना के सबंध में मिली जानकारी के अनुसार जावज गांव में सोमवार की रात बारात आई थी।

जंहा बरात लगाने के क्रम में भोजपुरी गाना बजाने को लेकर बाराती और ग्रामीणों के बीच कहासुनी हुई। उसके बाद दोनों ओर से मारपीट हो गई। हालांकि स्थानीय लोगों द्वारा दोनों पक्षों को समझा बुझाकर मामला शांत कराया गया। वहीं लोगों का कहना है कि रात में सोये अवस्था में राजू नामक युवक को गोली मार दिया गया। जिसे आनन फानन में नजदीकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। बाद में उसे हाजीपुर सदर अस्पताल में रेफर कर दिया गया। फिलहाल युवक खतरे से बाहर बताया जा रहा है। वहीं महनार थाने की पुलिस मामले की छानबीन में जूट गई है।

वैशाली से संतोष कुमार के साथ अनिल कुमार की रिपोर्ट

Share This Article