Entertainment : दीपिका पादुकोण भी कोरोना पॉजिटिव, परिवार से मिलने गई थीं बेंगलुरू

Rajan Singh

News PR desk, Patna: बॉलीवुड अभिनेत्री दीपिका पादुकोण कोरोना पॉजिटिव हो गईं हैं। जिसके बाद उन्होंने खुद को क्वारंटीन कर लिया है। खबरों के मुताबिक दीपिका इस समय अपने परिवार के साथ बेंगलुरू में ही हैं।

बताया जा रहा है की दीपिका के पिता प्रकाश पादुकोण कोरोना संक्रमित हो गए थे और अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी मां उज्जवला पादुकोण और बहन अनीषा पादुकोण भी कोरोना पॉजिटिव होने के बाद आइसोलेटेड हैं।

IIFA के आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इस बात की सूचना मिली है। IIFA ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इसकी जानकारी दी । जिसमें लिखा है, ‘दीपिका पादुकोण का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। दीपिका के जल्द स्वस्थ होने की कामना करते हैं।’ इस ट्वीट के बाद से ही दीपिका के फैंस भी चिंतित हैं और सोशल मीडिया पर लोग अभिनेत्री के जल्द स्वस्थ होने की कामना कर रहे हैं।

हालांकि दीपिका की तरफ से इस  की आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन दीपिका पादुकोण पिछले महीने ही रणवीर सिंह के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट हुई थीं। कहा जा रहा था कि दीपिका अपने परिवार के साथ कुछ वक्त बिताने के लिए बेंगलुरू गई हैं।

Share This Article