विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने शुरू किया फंड रेजर, कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए दिए 2 करोड़ रुपये

Rajan Singh

News PR Desk, Patna : भारत में कोरोना वायरस के मामले हर गुजरते दिन के साथ बढ़ रहें हैं। ऐसे में कोरोना पीड़ितों  की‌ मदद करने के लिए विराट कोहली और अनुष्का शर्मा भी आगे आए हैं। विराट कोहली, अनुष्का शर्मा ने कोविड-19 राहत के लिए ऑनलाइन अभियान शुरू किया है। उन्होंने केटो के साथ #InThisTogether अभियान की शुरुआत की है। उन्होंने इस लड़ाई में 2 करोड़ रूपए दिए हैं। विराट और अनुष्का का लक्ष्य 7 करोड़ रूपए जुटाने का है। ये दोनों केटो संस्था के जरिए आम जनता से धन जुटाने की अपील कर रहें हैं।

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा ने ट्विटर पर एक वीडियो शेयर किया है। जिसमें उन्होंने भारत और भारतीय लोगों के सपोर्ट के लिए लोगों से पैसा डोनेट करने की अपील की है। वीडियो में अनुष्का कहती है, “भारत के लिए यह काफी मुश्किल समय चल रहा है।  हमें देखकर बहुत बुरा लग रहा है। हम उन लोगों के आभारी हैं, जो दिन-रात हमारे लिएलड़ रहें हैं। पर अब उन्हें जरूरत है हमारे सपोर्ट की और हमें उनके साथ खड़े होने की। ”

विराट कोहली ने कहा “अनुष्का और मैंने केटो के साथ एक फंड रेजर शुरू किया है, जिनके फंड्स जाएंगे जरूरतमंदों को। आप इस अभियान को ज्वाइन करें और डोनेट करें।  हमारे दोस्त, परिवार और फैन्स, यह वक्त है साथ में मिलकर आगे बढ़ने का, हम इस जंग को भी जीतेंगे। ”

अनुष्का शर्मा ने दूसरा ट्वीट करते हुए लिखा, “हम सब मिलकर इस संकट को दूर करेंगे। कृप्या भारत और भारतीयों का समर्थन करने के लिए आगे बढ़ें। आपका योगदान इस महत्वपूर्ण समय के दौरान जीवन को बचाने में मदद करेगा। ”

Share This Article