RJD के नेता व पूर्व कृषि मंत्री रामविचार राय का कोरोना से निधन

Rajan Singh

NEWSPR Desk, Patna : RJD के नेता एवं बिहार सरकार के पूर्व कृषि मंत्री रामविचार राय का कोरोना से निधन हो गया है। तबियत ख़राब होने की वजह से उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहाँ उन्होंने अंतिम साँस ली। उन्होंने साल 1990 में जनता दल के टिकट पर चुनाव लड़ा था और साहेबगंज से विधायक चुने गए थे। उसके बाद लगातार 2005 तक विभिन्न मंत्री पदो पर रहे।

साल 2015 में दोबारा उन्होंने राजद के टिकट पर चुनाव जीता और कृषि मंत्री बने। इस कार्यकाल में उनका स्वास्थ्य खरब हुआ था। उनकी किडनी में इन्फेक्शन हो गया था। कुछ महीने बाद उनकी किडनी बदलनी पड़ी थी। उनके इस तरह अचानक चले जाने से पार्टी और साहेबगंज विधानसभा क्षेत्र के गांवों में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

उनके निधन पर शोक व्यक्त करते हुए पूर्व नगर विकास व आवास मंत्री सुरेश शर्मा ने कहा कि “राय एक मजबूत विपक्ष के नेता थे। उनके जाने के बाद राजनीति शून्यता की स्थिति बन गई है। ईश्वर से प्रार्थना है कि परिवार को दुख सहने की ताकत दे।”

Share This Article