विषाक्त प्रसाद खाने से 30 लोगों की तबीयत बिगड़ी, महिला और बच्चे भी हैं शामिल, जानिए कहां का है मामला

Sanjeev Shrivastava

नालंदाः विषाक्त प्रसाद खाने से 30 लोग बीमार हो गए। मामला नालंदा थाना इलाके के भगवानपुर गांव का है। बताया गया कि बीती शाम जोगी चौधरी के घर पूजा की पूजा के बाद गांव के लोगों के बीच प्रसाद बांटा गया था। प्रसाद खाते ही एक-एक कर सभी लोगों को उल्टी आने लगी। जिसकी सूचना स्थानीय मुखिया को दी गई सूचना मिलने के बाद तुरंत इसकी जानकारी पुलिस और प्रशासन को दी गई उसके बाद सभी लोगों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया जहां सभी लोगों का इलाज किया जा रहा है।

ज्यादातर छोटे बच्चे हुए बीमार

विषाक्त प्रसाद खाने से बीमार हुए लोगों में ज्यादतर छोटे बच्चे शामिल हैं। स्थानिय ग्रामीण ने बताया कि बुधवार को गांव में पूजा के बाद शाम चार बजे के आसपास प्रसाद बांटा गया। जिसे खाने के बाद लोगों की तबीयत खराब होने लगी। एक के बाद एक गांव में कई लोगों की हालत खराब होने लगी। जिसके बाद मुखिया को इसकी जानकारी दी गई। मुखिया ने पुलिस और प्रशासन को इसकी जानकारी दी। सभी बीमार लोगों को इलाज के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी हालत बेहतर बताई जा रही है। ऋषिकेश

TAGGED:
Share This Article