क्या इतना लापरवाह है पटना पुलिस ? पढ़िये… कैसे एक लड़के की चली गई जान

Patna Desk

आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता बबलू प्रकाश ने पटना सिटी SDO पर गंभीर आरोग लगाया है। दरअसल बबलू प्रकाश का आरोप है कि 11 जून को शाम 5 बजे उन्हे सूचना मिली की सैदपूर नहर में एक लड़का गिर गया है। उन्होंने तुरंत इसकी सूचना पटना सिटी के SDO को दी। साथ ही उन्होंने स्थानीय थाना को भी सूचित किया। बबलू प्रकाश ने कहा की उनकी सूचना पर पुलिस की टीम तो आई पर खानापूर्ति कर चली गई। उनका आरोप है कि पुलिस की टीम ने इस सूचना को ही अफवाह बताया । आप प्रवक्ता का कहना है कि आज 18 घंटे बाद लड़के की लाश नहर में तैरता देखा गया। उन्होंने कहा कि यदि कल जिला प्रशासन लड़के का रेस्क्यू कर लेती तो उसकी जान बच सकती है। उन्होंने स्थानीय थाना और पटना SDO पर लापरवाही का आरोप लगाया है।

Share This Article