केसरिया में कहर ढाह रहा बाढ़, कई गांवों के लोग बाढ़ में फंसे, प्रशासन ने किया नावों की व्यवस्था

Patna Desk

गंडक का बढ़ा जलस्तर, कई गांवों में बाढ़: पूर्वी चंपारण के केसरिया प्रखंड के गंड़क दियरा क्षेत्र में जलस्तर में वृद्धि होने से प्रखंड के कई गांव बाढ़ से प्रभावित है। वहीं बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में सामान्य कामकाज पूरी तरह बाधित हो गया है। अप्रत्याशित बाढ़ से सामुहिक विनाश हो सकता है। बताते चलें कि लगातार हुए बारिश व नेपाल से छोड़े गये क्रमश 3 एवम 4 लाख क्युसेक पानी से प्रखंड के ढेकहां पंचायत के करीब 10 वार्डों में बाढ़ आ गया है। यहां की आबादी लगभग 15 हजार है। कढ़ान पंचायत के भी आंसिक गांव इसके अलावा सुनदरापूर और बथना गांव में जल जमाव से बाढ़ की स्थिति बन गई है।जिससे लोग काफी सहमे हुए हैं।

पुल टूटने से गांव से निकलने का रास्ता बंद : हर साल की तरह इस साल असमय जल जमाव से बाढ़ जैसी नजारा दिख रही है। कई गांवों के कुछ घर घर तो पानी में डुब गई है जहां से निकलने के रास्ते में राहगीर काफी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। वहीं मझरीया गांव में बाढ़ के पानी के कटाव से गांव में बने पूल ध्वस्त हो गया। जिससे गांव के लोगों का आने जाने का रास्ता बन्द हो गया। वहीं ढेकहां निवासी रामजतन महतो ने बताया कि गांव में बाढ़ का पानी बढ़ने से यह पूल टूटा है।इससे पूर्व के बाढ़ मे भी यही पूल ध्वस्त हुआ था।जिसको मीट्टी व राविश रखकर आने जाने के लिए बनाया गया था।जो इस बार के बाढ़ में पून: टूट गया।

सरकार ने की दो नाव की व्यवस्था : स्थानीय लोगों ने बताया कि अंचल प्रशासन द्वारा कोई सुविधा अभी तक मुहैया नहीं कराई गई है। वहीं इस संदर्भ में स्थानीय सिओ प्रवीण कुमार सिन्हा ने बताया कि ढेकहां पंचायत में सरकारी दो नाव की तत्कालीक व्यवस्था की गई है। जरुरत पड़ने पर और सुविधाएं बाढ़ क्षेत्र के ग्रामीणों को मुहैया कराई जाएगी।तथा बढ़ते बाढ़ के मद्देनजर कम्युनिटी किचन की भी व्यवस्था शूरु की जाएगी।जिससे गांव के ग्रामीणों व बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत मील सके।

Share This Article