नहीं रहे ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह, कोरोना से हुआ निधन, इसी हफ्ते उनकी पत्नी की भी हुई थी मौत

Patna Desk

‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का निधन : भारत के महान धावक ‘फ्लाइंग सिख’ मिल्खा सिंह का 91 साल की उम्र में निधन हो गया। वे कोरोना वायरस से संक्रमित थे। उनका इलाज चंडीगढ़ के PGI अस्पताल में चल रहा था। मिल्खा सिंह कोरोना से ठिक होने के बाद उनको दोबारा संक्रमण हो गया था। कुछ दिन पहले वो कोरोना से निगेटिव हुए थे, जिसके बाद कोविड ICU से सामान्य ICU में शिफ्ट कर दिये गये थे। लेकिन फिर उनकी तबीयत बिगड़ गई थी।
पत्नी का भी कोरोना से हुआ था निधन : आपको बता दे उनकी पत्नी का भी कोरोना से इसी हफ्ते निधन हुआ है। वो 85 साल की थीं। पत्नी की मौत हो जाने के बाद वे मिल्खा सिंह अपनी पत्नी के दाह संस्कार में भी शामिल नहीं हो सके थे क्योंकि वे खुद भी आईसीयू में भर्ती थे।

चंडीगढ़ में शाम 5 बजे होगा अंतिम संस्कार : मिल्खा सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम 5 बजे चंडीगढ़ के सेक्टर 25 स्थित श्मशान घाट में किया जाएगा। अंतिम दर्शन के लिए आज 3 बजे उनका पार्थिव शरीर उनके सेक्टर 8 स्थित घर पर रखा जायेगा।

प्रधानमंत्री ने जताया शोक : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मिल्खा सिंह के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने ट्वीट कर कहा कि, “हमने एक महान खिलाड़ी को खो दिया है. भारतीयों के दिलों में मिल्खा सिंह के लिए खास जगह थी। उन्होंने लोगों को अपने व्यक्तिव से प्रेरित किया । मैं उनके निधन से मैं बहुत दुखी हूं.”

राजनाथ सिंह ने भी जताया शोक : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट कर मिल्खा सिंह के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने लिखा है, “Shri Milkha Singh was one of the finest athletes and a sporting legend. He made the country proud with his achievements. He was also a wonderful person who contributed to sports till his last breath. I’m saddened by his demise. Condolences to his family and admirers. Om Shanti!”

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर जताया शोक : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने भी ट्वीट कर शोक जताया है, उन्होंने लिखा है, ”फ्लाइंग सिख मिल्खा सिंह जी के निधन का समाचार अत्यंत दुखद है। देश उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा। उनके निधन से खेल जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें। #MilkhaSingh”

फरहान अख्तर ने शेयर की पुरानी तस्वीर : फिल्म अभिनेता और मिल्खा सिंह पर बनीं फिल्म में मुख्य भूमिका निभाने वाले फरहान अख्तर ने भी संवेदना प्रकट की है। उन्होंने मिल्खा सिंह के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है।

Share This Article