नालंदा में बाढ़ का खतरा, पंचाने सहित सभी नदियां उफान पर, किसानों की बढ़ी चिंता

Patna Desk

पिछले 5 दिनों से नालंदा में हो रही लगातार बारिश से पंचाने नदी समेत जिले के कई नदियों में तूफान आने से बाढ़ का खतरा बढ़ने लगा हैं। सबसे ज्यादा खतरा शहरी इलाके के पंचाने नदी में दिखने लगा है। जहां रात से ही बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ने लगा है। जिसके कारण न केवल आसपास के इलाकों के खेतों में लगे फसलों को नुकसान हुआ है। बल्कि शहर के कई इलाकों में भी जलजमाव की स्थिति बनी हुई है। अगर जलस्तर इसी तरह बढ़ता रहा तो बिहार शरीफ शहर के कई इलाके बाढ़ की चपेट में आ सकते हैं। हलाकि मौसम विभाग के द्वारा पूर्व में ही तेज बारिश की आशंका जताते हुए लोगो को अलर्ट किया गया है।
मौसम विभाग के अलर्ट के बाद किसानों की चिंता मकई की फसलों को लेकर बढ़ गया है। आपको बता दें कि रहुई प्रखंड के कई ऐसे गांव हैं जहां निचले इलाकों में मक्के की खेती बड़े पैमाने पर की जाती है। इसके पूर्व हुई अचानक बारिश से मूंग की फसल की बर्बादी के बाद अब मकई के ऊपर भी बाढ़ का खतरा मंडराने लगा है। कहा जा सकता है कि एक बार फिर से प्राकृतिक आपदा के सामने किसानों ने घुटने टेक दिया है।

Share This Article