होमगार्ड जवान को बोलेरो ने रौंदा, घटना स्थल पर ही हुई मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बोकारो में सड़क हादसे में एक होमगार्ड जवान की मौत हो गई है। घटना जिला मुख्यालय से 40 किलोमीटर दूर चंदनकियारी के पास की है। होमगार्ड जवान वासुदेव झा चंदनकियारी अंचल कार्यालय में कार्यरत थे। मिली जानकारी के अनुसार, बासुदेव झा नाईट ड्यूटी पर थे, ड्यूटी खत्म होने के बाद वे अंचल कार्यालय से निकलकर चाय पीने जा रहे थे, तभी तेज गति में आ रही एक बोलेरो ने बासुदेव झा को धक्का मार दिया। हादसे में उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गयी। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना चंदनकियारी थाना को दी। सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद बोलेरो चालक भागने में सफल हो रहा। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने बासुदेव झा के परिजनों को भी सूचना दे दी है।

Share This Article