रांची में नशेड़ियों के खिलाफ अभियान तेज, मोरहाबादी मैदान में नशेड़िया का कटा चालान

Patna Desk

रांची में प्रशासन ने नशेड़ियों के खिलाफ अभियान छेड़ रखा है। मोरहाबादी मैदान में जिला प्रशासन ने विशेष अभियान चलाया। . खुले स्थान पर सिगरेट सहित नशा करने वालों से जुर्माना वसूला गया। उनका चालान काटा गया। इस दौरान प्रशासन की टीम ने दुकानों में भी धावा बोला। मोराबादी के कई दुकानों से नशीले पदार्थ जब्त की गई है। डिस्ट्रिक्ट कंसलटेंट तंबाकू नियंत्रण विभाग के नेतृत्व में छापेमारी की गई। सिगरेट गुटका सहित कई नशीले पदार्थ को भी जब्त किया गया।

Share This Article