दुमका पुलिस ने अपहरण की एक बड़ी वारदात का खुलासा किया है। पुलिस ने वारदात में शामिल गिरोह के सरगना को गिरफ्तार किया है, जो लाइन होटल के आड़ में अवैध धंधा कर रहा था। दुमका पुलिस अधीक्षक अंबर लकड़ा ने प्रेस वार्ता कर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर गिरोह के खिलाफ कार्रवाई की गई। जिसमें पुलिस ने अपह्त व्यक्ति को भी सकुशल मुक्त करा लिया है। बताया जा रहा है कि ये गिरोह लंबे समय से उस इलाके में फिरौती के लिए अपहरण की वारदातों को अंजाम दिया करता था। उनके खिलाफ पहले भी कई शिकायतें मिली थी।
बताया जा रहा है कि पुलिस को काफी दिनों से इस गिरोह की तलाश थी। अपह्रत व्यक्ति के साथ गिरोह चलाने वाले बदमाश देवराज दत्ता को हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इसके खिलाफ अपहरण, फिरौती, गलत नीयत से किसी को बंधक बनाना और आर्म्स एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की गई है।