झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का निधन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। झारखंड के लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय का निधन हो गया। दिल्ली के एम्स में उनका इलाज चल रहा था। वो 15 दिनों से वेंटीलेटर पर थे। जानकारी के अनुसार वो रात 2.30 बजे उनका निधन हुआ। लोकायुक्त जस्टिस डीएन उपाध्याय 67 साल के थे। वो पोस्ट कोविड के मरीज थे। दरअसल 15 मई को उन्हे कोरोना संक्रमण हुआ था। 18 मई को बरियातू स्थित रामप्यारी हॉस्पिटल एडमिट कराया गया था। हालत में कोई सुधार नहीं हुआ तो 25 मई को उन्हे मेडिका रेफर कर दिया गया। उनकी स्थिति में जब कोई सुधार नहीं हुआ तो उन्हे 11 जून को दिल्ली एम्स में शिफ्ट कर दिया गया। उस समय से वेंटिलेटर पर उनका इलाज चल रहा था।

लोकायुक्त झारखंड के पद पर उनका एक साल का कार्यकाल बचा हुआ था। अगले साल फरवरी में लोकायुक्त के पद से रिटायर होने वाले थे। झारखंड हाई कोर्ट के न्यायाधीश के पद से सेवानिवृत्त होने के बाद पांच साल के लिए लोकायुक्त नियुक्त किये गए थे।

Share This Article