सांसद निशिकांत का आरोपों के बाद पद छोड़ने की तैयारी में पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष

Patna Desk

NEWSPR /DESK : विधायक दुष्कर्म कांड की पीड़िता पर दवाब डालने को लेकर गोड्डा सांसद निशिकांत दुबे ने झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष राकेश कुमार पांडेय पर आरोप लगाए थे। इस मामले को लेकर एसोसिएशन के साथ होमेगार्ड जवानों ने भी सांसद का विरोध किया था। अब राकेश कुमार पांडेय इन आरोपों से आहत हैं और पड़ छोड़ने का विचार कर रहे हैं। उन्होंने अपने सभी समर्थकों का आभार प्रकट करते हुए पद छोड़ने की संभावना प्रकट किया है।

उन्होंने सार्वजनिक रूप से अपना बात रखते हुए कहा है कि जो खबर उनके संबंध में आई है वाह कुछ महत्वकांक्षी षड्यंत्रकारी लोगों का अपना स्वार्थ सिद्धि करने से संबंधित है। झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन सदैव अपने सदस्यों का बात पुलिस मुख्यालय से लेकर सरकार व प्राधिकार तक पहुंचा कर अपने सदस्यो को अधिक से अधिक बुनियादी सुविधा दिलाने का काम करता रहा है। किसी भी कार्य से झारखंड पुलिस मेंस एसोसिएशन का नाम कोई धूमिल नहीं कर सकता है। व्यक्ति विशेष से बड़ा संगठन है। प्रदेश अध्यक्ष होने के नाते उनकी जवाबदेही है कि वे अपने लोगों का सम्मान बचाने के साथ-साथ संगठन का भी नाम ऊंचाई और बुलंदियों पर ले जाएं। उनके किसी भी कार्य से अगर संगठन की छवि धूमिल होती है तो सदस्यों का मनोबल गिरता है। ऐसी नौबत आती है तो वे पद को त्याग देंगे। आप सभी ने जिस प्रकार अपने समर्थन से षडयंत्रकारियों को करारा जवाब देते हुए मनोबल को बढ़ाया है वह बेकार नहीं जाएगा। सच्चाई परेशान हो सकती है परंतु गुम नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि बुधवार को केंद्रीय कार्यालय में सभी केंद्रीय एसोसिएशन पदाधिकारी एवं सभी संयोजक के साथ बैठक कर सभी के उपस्थिति में सधीय संविधान के अनुरूप पद छिड़ने का निर्णय लिया जाएगा। आरोप की जांच रिपोर्ट आने तक संभवत वे साधारण सदस्य बनकर अपने इकाई में अपना कर्तव्य अनुपालन करेंगे।

Share This Article