NEWSPR डेस्क। खगड़िया के परबत्ता में करीब दर्जन भर किसान एक चिमनी मालिक के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामला बलहा मौजा मुख्य मार्ग पर बने ब्युटी चिमनी से जुड़ा है। किसानों का कहना है कि चिमनी उनके लिये परेशानी का सबब बना हुआ है। वहां रखे मिट्टी के कारण दर्जनों किसानों के खेतों और सड़कों पर जल जमाव है। इसके कारण दर्जनों किसान आक्रोशित है। आक्रोशित किसानों ने जमकर बवाल मचाया। चिमनी मालिक के खिलाफ किसानों ने प्रदर्शन किया। किसानों ने मिट्टी को हटाने की मांग की है। हालांकि चिमनी मालिक इससे इनकार कर रहा है।