मुख्यमंत्री बनने की रेस में सबसे आगे क्यों थे पुष्कर धामी

Patna Desk

NEWSPR/DESK : मुख्यमंत्री बनने की रेस में पुष्कर सिंह धामी का नाम इतना ज्यादा चर्चा में नहीं था। अचानक सामने आए इस नाम को लेकर आखिर हर कोई जानना चाहता है कि कि आखिर पुष्कर सिंह धामी कौन है। दरअसल पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड विधानसभा में खटीमा सीट से विधायक हैं। कुमांयु क्षेत्र से संबंध रखने वाले पुष्कर सिंह धामी प्रदेश की सियासत में एक कद्दावर राजपूत चेहरा हैं। पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड के 11वें मुख्यमंत्री होंगे।

 

युवा राजनीति का चेहरा हैं पुष्कर सिंह धामी

 

राजपूत समाज से ताल्लुक रखने वाले पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड में युवा राजनीति का चेहरा हैं। विधायक बनने से पहले छात्र राजनीति में सक्रिय रहे हैं और कई राजनीतिक आंदोलनों में बढ़-चढ़कर हिस्सा ले चुके हैं। उत्तराखंड के पहाड़ी और तराई दोनों की इलाकों में पुष्कर सिंह धामी की अच्छी पकड़ हैं। उत्तराखंड में आने वाले कुछ माह में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। ऐसे में उनकी सियासी पकड़ पार्टी की नैया पार लगा सकती है।

 

पुष्कर सिंह धामी के सामने कई चुनौतियां

 

पुष्कर सिंह धामी भले ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो गए हैं लेकिन पार्टी में गुटबाजी और बार-बार मुख्यमंत्री बदलने के कारण प्रदेश में पार्टी की गिरती साख को फिर से हासिल करना उनके सामने सबसे बड़ी चुनौती होगी। ऐसे में उनके पास खुद को साबित करने के लिए काफी कम समय भी है। गौरतलब है कि उत्तराखंड विधानसभा का कार्यकाल अगले साल मार्च में समाप्त होने वाला है, जो केवल 9 महीने दूर है। उत्तराखंड के कुछ भाजपा नेताओं के अनुसार, कानून ऐसी परिस्थितियों में चुनाव आयोग के लिए उपचुनाव कराने को न तो रोकता है और न ही इसे अनिवार्य बनाता है।

Share This Article