पति ने पत्नी को चाय में दिया जहर, पत्नी भागकर पहुंची थाना, थाने में ही हुई बेहोश

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। 

जहर देकर पत्नी को मारने की कोशिश : नालंदा में एक पति ने पत्नी को जहर देकर मारने की कोशिश की। दरअसल एक महिला थाना पहुंची, वहां उसने बताया कि उसके पति ने उसे चाय में जहर दे दिया। थोड़ी देर बाद महिला थाना परिसर में ही गिर पड़ी। आनन-फानन में पुलिसकर्मियों ने महिला को बिहारशरीफ सदर अस्पताल में भर्ती कराया। बताया जा रहा है कि महिला की स्थिति चिंताजनक है। उसे लगातार उल्टिंया हो रही थी।

जहर पीने के बाद भागकर पहुंची थाना : महिला थानाध्यक्ष अनीता गुप्ता ने बताया कि महिला शिकायत लेकर पहुंची थी। पर वह कुछ बताने के पहले हैं बेहोश हो गई। जिसे अस्पताल भेज दिया गया है जहां से उसके गंभीर स्थिति को देखते हुए पावापुरी रेफर कर दिया गया है। विस्तृत जानकारी ली जा रही है।

महिला के साथ अक्सर होती थी मारपीट : महिला का आरोप है कि ससुरालवाले उसपर चरित्रहीनता का गलत आरोप लगाते हैं। अक्सर उसके साथ मारपीट की जाती है। पति ने चाय में जहर देकर उसे मारने की कोशिश की। महिला ने बताया की जब उसके पेट में दर्द हुआ तो उसे शक हुआ और भागकर थाना पहुंच गई। महिला का ससुराल नूरसराय थाना इलाके के गोसाई बीघा गांव में है जबकि उसका पति सोहसराय के आशा नगर में किराए के मकान पर रहता है। घटना के बाद से आरोपी पति फरार है।

Share This Article