कचरा शुल्क के विरोध में एक जुट हुई राजधानी की जनता, सड़क पर किया जमकर प्रदर्शन

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना पटना नगर निगम होल्डिंग टैक्स के साथ-साथ कचरा शुल्क भी वसूलने लगा है। अप्रैल माह से कचरा शुल्क लिया जा रहा है। अब पटनावासी बिना कचरा शुल्क के होल्डिंग टैक्स जमा नहीं कर पाएंगे। यह फैसला पटना नगर निगम सशक्त स्थायी समिति ने 16 जून को हुई बैठक में लिया था। अब इसे लागू कर दिया गया है। अगर टैक्स समय पर नहीं दिया तो प्रतिमाह डेढ़ फीसदी विलंब शुल्क भी वसूला जाएगा।

निगम के इस फैसले के खिलाफ पटना की आम आवाम कचरा टैक्स के विरोध आम सभा किया और भिखना पहाड़ी मोड़ पर जमकर नारेबाजी किया। कचरा शुल्क बापस करने की मांग की गई। स्थानीय लोगो का कहना है कि कोरोना काल मे जनजीवन तंग व तवाह हो चुका है। व्यपार पूरी तरह मंदी के चपेट में है। पटना नगर निगम ने पहले ही होल्डिंग टैक्स में 15% बढ़ोतरी कर दिया है।

अब डोर टू-डोर-कूड़ा उठाव शुल्क के रूप में अतिरिक्त पैसा बसूलना विल्कुल गलत है। जिसका पटना की जनता ने विरोध करना शुरू कर दिया है। मौके पर स्थानीय लोग, समाजसेवी के साथ अलग अलग राजनीति दलों के कार्यकर्ता मौजद रहे जिसमे कई गण्यमान्य लोग मौजूद रहे।

पटना से विक्रांत की रिपोर्ट…

Share This Article