बाढ़ में प्रोफेसर शंकर सिंह का अभिनंदन समारोह, जदयू के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में खुशी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। प्रोफ़ेसर शंकर सिंह को जदयू के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर बाढ़ जदयू कार्यकर्ताओं में काफी खुशी की लहर है। उनके सम्मान में अकबरपुर गांव में सनी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष के आवासीय कार्यालय पर अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर सनी वक्फ बोर्ड के प्रदेश अध्यक्ष इरशाद उल्लाह, बाढ़ जदयू के पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद परमानंद सिंह, जदयू के कार्यालय प्रभारी नीरज भटनागर समेत दर्जनों जदयू कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस समारोह की अध्यक्षता सनी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष इरशाद उल्लाह ने की और संयोजन नगर परिषद के उप मुख्य पार्षद परमानंद सिंह ने किया। इस समारोह में कोरोना प्रोटोकॉल का भी ख्याल रखा गया। वहीं कार्यकर्ताओं ने शंकर सिंह को माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर बधाइयां दी। बाढ़ के नेताओं को पहली बार प्रदेश में स्थान मिला है। यहां के नागरिकों में भी काफी खुशी की लहर है। वहीं बधाइयों का ताता लगा हुआ है। बाढ़ के कार्यकर्ताओं में यह उम्मीद जगी है कि शंकर सिंह के प्रदेश महासचिव बनाए जाने पर पार्टी को काफी मजबूती प्रदान होगी।

Share This Article