झारखंड सरकार की घोषणा, टोक्यो ओलिंपिक में गोल्ड जीतने वाले को मिलेगा दो करोड़ रुपये का इनाम

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने ओलिंपिक में मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों के लिये इनाम की घोषणा की है। गोल्ड मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 2 करोड़, सिल्वर मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 1 करोड़ और ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाले खिलाड़ियों को 75 लाख रुपए इनाम दिए जाने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि तीरंदाज दीपिका कुमारी को 50 लाख, कोमालिका बारी और अंकिता भगत को 20-20 लाख रुपए इनाम दिये जायेंगे। मुख्यमंत्री कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय से तीरंदाज खिलाड़ी दीपिका कुमारी, कोमालिका बारी एवं अंकिता भगत, कोच पूर्णिमा महतो तथा हॉकी खिलाड़ी निक्की प्रधान एवं सलीमा टेटे को वर्चुअल माध्यम से संबोधित कर रहे थे।
हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकता है। यहां के खिलाड़ियों ने पूरे विश्व में अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है। होनहार खिलाड़ियों के मेडल जीतने पर उन्हें प्रोत्साहन राशि देने का प्रावधान किया गया है। खिलाड़ियों की बेहतरी पर सरकार पैनी नजर है।

Share This Article