दरभंगा में सड़क पर चढ़ा बाढ़ का पानी, जान जोखिम में डालकर पार करने के मजबूर लोग

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। लगातार बारिश होने के कारण दरभंगा मे नदियों का जलस्तर काफी तेजी से बढ़ा है। यही कारण है कि सिहवारा प्रखंड के रामपुर पंचायत के रामपुर गांव में आने जाने वाले सड़क पर बाढ़ का पानी चढ़ गया है। जिसके कारण गांव में रह रहे लोगों को अब काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है। और अब बाढ़ का पानी गांव के कुछ लोगों के घर के अंदर प्रवेश करना शुरू कर दिया है। जिसके कारण लोग अब दहशत से अपने घरों को छोड़ उत्क्रमित मध्य विद्यालय रामपुरा में शरण लिए हुए हैं।

वही स्थानीय लोगो का कहना है कि सड़क पर बाढ़ के पानी की धार बहुत तेज है। जिसके कारण हमलोगों आने जाने में काफी परेशानी होती है।लोग अपनी जान को जोखिम में डालकर बाढ़ की तेज धारा को पार करते हैं। लेकिन प्रशासनिक स्तर पर अभी तक हमलोगों को किसी प्रकार की सुविधा नही मिली है।हम लोग अपने भरोसे पर अपना जीवन किसी तरह काट रहे हैं। अचानक बाढ़ का पानी आ जाने के कारण घर के अंदर पानी प्रवेश कर गया जिससे घर के अंदर रखे खाने-पीने के सभी सामान बाढ़ की भेंट चढ़ गए है।

Share This Article