सीएम नीतीश कुमार आज मिथिलांचल का कर रहे हवाई सर्वेक्षण, बाढ़ से उपजे हालात का ले रहे जायजा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। 

कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात : बिहार में भारी बारिश की वजह से बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। कई जिलों में बाढ़ जैसे हालात बने हुए हैं। बाढ़ के कारण लोग परेशान हैं। पूर्वी और पश्चिमी चंपारण में तो आसमानी आफत से जिंदगी बेहाल हो गई है। बाढ़ से लोगों को भारी मुसीबत का सामना करना पड़ रहा है।

मिथिलांचल का सर्वे कर रहे हैं मुख्यमंत्री : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दो दिनों से हवाई सर्वे कर बाढ़ से उत्पन्न हालात का जायजा ले रहे हैं। नीतीश कुमार आज मिथिलांचल का जायजा ले रहे हैं। हेलिकॉप्टर के जरिये मिथिलांचल के इलाकों का हवाई सर्वेक्षण कर रहे हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद हैं।

कल भी सीएम ने किया था हवाई सर्वेक्षण : आपको बता दे मुख्यमंत्री ने कल भी हवाई सर्वेक्षण किया था। उन्होंने कल पश्चिमी चम्पारण, पूर्वी चम्पारण, मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी एवं शिवहर जिले के बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया था। सर्वेक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रभावित लोगों से हर संभव मदद करने का भरोसा दिया। गौरतलब है कि नेपाल से चार लाख क्यूसेक पानी छोड़े जाने के बाद बिहार के मोतिहारी, बेतिया समेत 11 जिलों में बाढ़ आ गई है। कई इलाकों में तो घरों में घुस गया है। क्षेत्रों में जनजीवन पूरी तरह से अस्त व्यस्त हो गया है। यहां की फसलें पूरी तरह से चौपट हो गई हैं।

Share This Article