समस्तीपुर में बाढ़ के बीच शादी समारोह, नाव से लड़की की घर तक पहुंची बारात, दुल्हन भी नाव से पहुंची ससुराल

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में बाढ़ से कई जिले प्रभावित हैं। समस्तीपुर भी इससे अछूता नहीं है। बाढ़ और बारिश के कारण लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस दौरान कई ऐसे मामले सामने आ रहे हैं, जिससे लोगों की परेशानी बखूबी समझी जा सकती है। खासकर शादीवाले घरों में तो इसे लेकर खासी परेशानी हो रही है। समस्तीपुर के कल्याणपुर थाना क्षेत्र के गोबरसिठ्ठा गांव में लड़की के घर बारात नाव पर सवार होकर पहुंची।

बता दें कि कल्याण्पपुर प्रखंड के गोबरसिठ्ठा गांव में दो दिन पूर्व नाव से सवार होकर बारात आयी और शादी के बाद नाव से ही दुल्हन ससुराल के लिए विदा हुई। बागमती की बाढ़ ने गोबरसिठ्ठा गांव को चारों ओर से पानी से घेर रखा है। वारिसनगर के पूरनाही गांव से दूल्हा चंदन कुमार की रामसकल राम की पुत्री काजल से शादी होनी थी। शादी करने के लिए चंदन बैंडबाजे के साथ बारात लेकर आया था, लेकिन गोबरसिठ्ठा में दुल्हन के घर तक जाने के लिए कोई रास्ता नहीं था, जिससे दुल्हे और बारातियों को नाव से ही जाना पड़ा।

गांव के लोगों ने दूल्हा और बारात आये लोगों के लिए तीन नाव की व्यवस्था की थी। दरवाजा लगने के बाद बाढ़ के पानी के बीच ही शादी की रस्म अदायगी पूरी की गयी। फिर गुरुवार सुबह दुल्हन को दूल्हे के साथ नाव से ही ससुराल के लिए विदा किया गया।

Share This Article