Bihar : CM नीतीश का बड़ा फैसला, बिहार में समय से पहले रिहा होंगे सजायाफ्ता कैदी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार की जेलों में क्षमता से अधिक कैदियों और कोरोना संक्रमण को देखते हुए सजायाफ्ता कैदी को समय से पहले रिहा किया जायेगा। सजा अवधि के अनुसार उन्हें दो से छह माह पूर्व रिहा करने का निर्णय पिछले दिनों उच्च अधिकार प्राप्त समिति की अनुशंसा के बाद लिया गया है। शुक्रवार को कैबिनेट की बैठक में इस पर मुहर लग गयी। बिहार में फिलहाल सजायाफ्ता कैदियों की संख्या करीब सात हजार है। वहीं विचाराधीन कैदियों को मिलाकर जेल में 56 हजार कैदी हैं।

Share This Article