पत्थर खदान से मिला मां और तीन बेटों का शव, ससुराल वालों पर ह्त्या का आरोप 

Patna Desk

NEWSPR /DESK : मरकच्चो थाना क्षेत्र में एक साथ 4 शव मिले हैं।  मृतकों में महिला और उसके 3 बच्चे हैं। शवों को पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि चारों रविवार की शाम से ही लापता थे। महिला और उसके तीन बच्चों का शव गांव के बंद पड़े पत्थर खदान से बरामद हुआ है।

खदान में भरे पानी से मिला शव
मृतका महिला का नाम गुड़िया देवी है। जिस खदान से चारों शव बरामद हुआ है वहां से स्थानीय किसान मोटर पंप लगाकर पटवन कर रहे थे। जब खदान में पानी कम हो गया तो गुड़िया देवी और उसके छोटे बेटे का शव दिखाई पड़ा। पुलिस को सूचना दी गई। इसके बाद मृतका के दो और बेटों का शव पुलिस ने पानी से बाहर निकाला।

घटना के बाद से फरार ससुरालवाले
जानकारी के मुताबिक गुड़िया के ससुराल वाले फरार हैं।  गुड़िया के मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है। गुड़िया के छोटे भाई के अनुसार ससुराल वाले उसकी बहन को प्रताड़ित करते थे। उसने पुलिस को बताया कि बहन के लापता होने के सूचना भी ससुराल वालों ने नहीं दी थी। पुलिस ने चारों शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। साथ ही फरार ससुराल वालों की तलाश में जुटी है। घटना की सूचना पर स्थानीय लोगो की भीड़ पत्थर खदान के आसपास जुट गई.

Share This Article