भागलपुर पहुंचे डिप्टी सीएम तारकिशोर प्रसाद, आज कई विभागों की करेंगे समीक्षा बैठक

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद देर रात भागलपुर पहुंचे. इस दौरान सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं समेत नगर निगम के अधिकारियों ने फूल की मालाओं से उनका स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने आज के कार्यक्रम को लेकर मेयर सिमा साह, डिप्टी मेयर राजेश वर्मा, भाजपा नेता अर्जित शाश्वत चौबे, भाजपा जिलाध्यक्ष रोहित पांडे, भाजपा नेता बंटी यादव के साथ बैठक की।

उप मुख्यमंत्री ने शहर की समस्याओं पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि कई काम यहां होना है। उन्होंने कहा कि भागलपुर मेरा पहला दौरा है। आज कई विभागों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे और क्या समस्याएं हैं, उसे हल करने का प्रयास किया जाएगा. उन्होंने कहा कि नगर निगम के अधिकारियों महापौर और उपमहापौर के साथ बैठक करेंगे।
वहीं स्मार्ट सिटी की जितनी परियोजनाओं पर काम चल रहा है, उसका निरीक्षण करेंगे। स्मार्ट सिटी का काम काफी विलम्ब से शुरू हुआ है। साफ सफाई और जल की निकासियों पर चर्चा होगी। शहर में फ्लाईओवर के सवाल पर उन्होने कहा कि फ्लाईओवर के लिए रोड की चौड़ाई देखनी होती है। 87 से 100 फिट सड़क चौड़ी होगी, तभी फ्लाईओवर हो सकता है. वहीं उन्होंने आश्वस्त किया है कि शहर में पार्किंग की व्यवस्था सुदृढ़ होगी।

Share This Article