जरा सोंचिये… कोई पुरुष किसी और औरत के साथ कमरे में हों…और फिर बीवी आ जाये। उसके बाद वैसे लोगों के साथ क्या होता है, ये खबर पढ़ लिजिये

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पति-पत्नी का रिश्ता बेहद पवित्र होता है। इस रिश्ते को भरोसे और प्रेम से मजबूत बनाया जाता है। पति-पत्नी के रिश्ते में झूठ और धोखा आने पर रिश्ता कमजोर पड़ने लगता है। पर झारखंड से एक ऐसी खबर सामने आ रही है, जिससे ये रिश्ता तार-तार हो रहा है। जरा सोंचिये अगर पति किसी और औरत के साथ घर में हो और पत्नी उसे रंगेहाथ पकड़ ले। उस औरत पर क्या गुजरेगी, ये हर कोई समझ सकता है। महिलाओं को तो ये सुनकर ही खून खौल जायेगा। पर ये वाक्या झारखंड में हुआ है।
इन दिनों एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसके बारे में दावा किया जा रहा है कि ये वीडियो पलामू जिले है। इसमें पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड के बीच झगड़ा हो रहा है। दरअसल यहां एक पति-पत्नी अलग रहते हैं। लेकिन एक दिन अचानक पत्नी अपने पति के सरकारी क्वार्टर में पहुंच जाती है, वहां उसे कोई और औरत से भेंट होती है। फिर क्या था अपने पति के क्वार्टर में दूसरी महिला को देख उसका खून खौल उठा और हंगामा खड़ा कर दिया। वो अपना आपा खो बैठती है। महिला के साथ उसकी जमकर मारपीट होती है।
मामला पलामू जिले के डालटनगंज के रेलवे कॉलोनी का है. दरअसल डालटनगंज के रेलवे विभाग में तैनात सीनियर पीडब्ल्यूआई अभय कुमार और उनकी पत्नी मालती सिन्हा के बीच विवाद है और मामला कोर्ट में है। अचानक मालती सिन्हा ने अपने पति के सरकारी क्वार्टर आ गई. अपने पति के बेड रूम में दूसरी महिला को देखा तो वह भड़क उठी।

Share This Article