बिहार के 4 जिलों का मुख्यमंत्री ने किया एरियल सर्वे, बाढ़ का लिया जायजा, बोले- स्थित गंभीर है

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के कई इलाकों में बाढ़ का कहर है। गंगा, कोसी सहित कई नदियों का जलस्तर रेड लाइन के उपर है। बागमती, बूढ़ी गंडक, गंडक, पुनपुन सहित कई नदियां उफान पर है। यही कारण है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नालंदा, गया और पटना जिला के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इस दौरान उनके साथ जल संसाधन मंत्री संजय झा भी मौजूद थे।
सीएम नीतीश ने बाढ़ ग्रस्त इलाक़ों का हवाई निरीक्षण करने के बाद कहा कि हमने अधिकारियों को निर्देश दिया है कि बाढ़ के हालात पर पूरी नजर रखी जाए। कई इलाक़ों में बाढ़ की स्थिति गंभीर है। राहत व बचाव के मद्देनजर पटना और नालंदा के DM को निर्देश दे दिया गाय है। सभी हालात पर नजर बना कर रखें और जो भी बाढ़ प्रभावित है उनकी पूरी मदद की जाए। सीएम नीतीश ने बताया कि पटना में गंगा का जल स्तर में भी बढ़ा हुआ है और पटना के हालात पर भी पूरी नजर बनी हुई है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि नालंदा गया पटना और जहानाबाद में बाढ़ का असर है। अगर गंगा का जल स्तर और बढ़ा तो बाढ़ का खतरा और बढ़ सकता है। इसलिए अधिकारियों को निर्देश दिया है कि हालात पर नजर बना कर रखें। अगले हफ्ते एक बार फिर हम बाढ़ ग्रस्त इलाकों का दौरा करने जाएंगे. सीएम नीतीश ने कहा कि छोटी-छोटी नदियों को जोड़ने से बाढ़ से राहत मिल सकती है. इसके लिए प्रयास किए जाएंगे, लेकिन ये बाद की बात है।

Share This Article