बगहा वन विभाग में डेली वेजेज पर तैनात कर्मियों का हड़ताल जारी, कामकाज पर पड़ रहा असर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क : बगहा में विभिन्न मांगों को लेकर वन विभाग में डेली वेजेज पर तैनात कर्मियों का हड़ताल लगातार जारी है।अब इस आन्दोलन में डेली वेजेज पर कार्य करने वाले हाथी महावत, टाईगर टेकर व गेंडा के मॉनेटरीग में लगे वन कर्मी भी समर्थन में आ गए हैं। इस कारण वन विभाग के अधिकारियों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। महावत, टाईगर टेकर व गेंडा के मॉनेटरीग में लगे वन कर्मी कि हड़ताल में आने से वन विभाग की पूरी व्यवस्था डगमगाने लगी है। हाथी व गैंडे के रखरखाव में संकट उत्पन्न हो चला है। जंगल में जो भी हाथी रखे गए हैं उनके लिए रोज चारा की जरूरत होती है।वहीं हाथियों की देखरेख के लिए 24 घंटे महावत की मौजूद रहना जरूरी है।अगर महावत लगातार सेवा नहीं देतें हैं तो कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। ऐसी स्थिति में वन विभाग के कर्मियों के सपोर्ट में महावतों का उतरना वन विभाग के लिए काफी परेशानी का कारण बन गया है।

ये है वन कर्मियों के आन्दोलन की वजह : दरअसल वनप्रमण्डल 2 के पांचों रेंज से कार्य मे लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए 5 वनकर्मियों को विभाग ने कार्यमुक्त कर दिया गया था।,जिसका विरोध करते हुए सभी डेली वेजेज कर्मी हड़ताल पर चलें गयें हैं।वनकर्मी संघ के अध्यक्ष शंभू नाथ तिवारी ने बताया कि वीटीआर डिवीजन-2 में कुल 250 कर्मी काम करते हैं। इनमें से कुछ कर्मियों को हटा दिया गया है। इन कर्मियों के वापस लेने तक हड़ताल जारी रहेगा। इसके साथ ही बकाए 5 महीने का वेतन भी देना होगा।  धरना प्रदर्शन कर रहे वनकर्मियों ने बताया कि बिना किसी साक्ष्य के कई वनकर्मियों को कार्यमुक्त कर दिया गया है। जबकि ये वनकर्मी अपने जीवन का गोल्डन समय वन विभाग की सेवा करते दे चुके है। बिना किसी सुरक्षा हथियार के हम लोगों ने वनसम्पदा की रक्षा व वनजीवो की सुरक्षा की है। कभी कभी को वन तस्करों के गोलियों का निहत्थे जानकी बाज़ी लगाकर सामना भी किया है और विभाग के अधिकारी मनमाने तरीके से उन्हें काम से बाहर कर रहें हैं।

 

 

 

Share This Article