पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का हड़ताल जारी, सफाई ठप, एक ही दिन में कूड़े में तब्दील होने लगा शहर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों का हड़ताल जारी है। इससे मोहल्लों में कूड़ा उठाव करने वाली गाड़ियां नहीं आयी। इसके कारण कूड़ा प्वाइंट पर कूड़े का ढेर जमा हो गया है। आज कर्मचारियों ने अपना हड़ताल तेज कर दिया है। हड़ताली चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों ने सुबह में सभी अंचलों में पहुंच कर कूड़ा उठाव कार्य को स्थगित कर दिया। आक्रोशित कर्मचारियों ने बांकीपुर अंचल कार्यालय के सामने कार्यपालक पदाधिकारी का घेराव भी किया। वे करीब एक घंटे तक वहां फंसे रहे. इसके अलावा कंकड़बाग अंचल कार्यालय के गेट पर कूड़ा जमा कर दिया। इसके अलावा वहां कुछ देर के लिये ताला भी जड़ दिया। यही नहीं कर्मचारियों ने डांकबंगला चौराहे पर कचड़ा फेंक दिया
इससे पहले देर शाम तक पटना नगर निगम के चतुर्थवर्गीय कर्मचारी वार्ता के लिए नगर निगम प्रशासन के बुलाये जाने का इंतजार करते रहे. लेकिन जब उन्हें वार्ता के लिए नहीं बुलाया गया तब कर्मचारी संघ ने मंगलवार को अपना आंदोलन तेज कर दिया। हड़ताल पर गए कर्मचारियों का कहना है कि जब तक उनकी मांगे नहीं मांगी जायेगी तबतक वे हड़ताल पर रहेंगे। इसके बाद प्रदर्शन किया और मुख्यमंत्री का कर्मचारियों ने पुतला दहन भी किया।
नगर निगम के कर्मचारी के हड़ताल पर चले जाने से राजधानी पटना एक ही दिन में कूड़े में तब्दील होने लगा है. कई जगहों पर कूड़ों के ढेर लग गए हैं

Share This Article