बिग बॉस ओटीटी में होस्ट करन जौहर ने अक्षरा सिंह को कहा Sorry, कही अक्षरा के लिए ये बात

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिग बॉस ओटीटी का एक हफ्ता पूरा हो गया और इस वीकेंड के वार में उर्फी घर से एलिमिनेट हो गई। लेकिन बिग बॉस ओटीटी के पहले वीकेंड का वार में अक्षरा सिंह का जलवा दिखाई पड़ा, जहां अक्षरा को शो के होस्ट करन जौहर Sorry कहते नज़र आये। इतना ही नहीं करन ने अक्षरा से उलझने वाली दिव्या अग्रवाल को भी खूब सुनाया और कहा कि भोजपुरी इंडस्ट्री अलग नहीं है। बहुत सारी इंडस्ट्री होते हुए भी हम भारतीय सिनेमा के हिस्सा हैं। इसलिए सबका फर्ज बनता है कि भारतीय सिनेमा को सम्मान दिया जाय।

बिग बॉस ओटीटी के पहले वीक में अक्षरा घर की कैप्टन हैं, जिन पर दिव्या अग्रवाल ने भोजपुरी को लेकर टिप्पणी की थी। इसका जवाब अक्षरा ने पहले भी दिया था और कहा था कि यूपी बिहार के हैं, कमजोर नहीं हैं। कुछ ऐसा ही वीकेंड के वार के दौरान करन के सामने देखने को मिला। यहां भी अक्षरा ने दिव्या अग्रवाल पर खूब बरसीं। कहा – खुद को शो कॉल्ड सुपर स्टार कहने वाले लोग हमें ये ना बताएं कि हम इनसे बात कर नीचे हो जाएंगे। हमें फक्र है कि भोजपुरी को हम लोग रिप्रिजेंट करते हैं, आप नहीं। आप हमें ना बताएं। हमको पता है हमारा संस्कार, हमारी तमीज, हमारी सभ्यता।

अक्षरा ने जिस तरह से अपना पक्ष रखते हुए भोजपुरी के बारे में कहा, उस पर करन भी उनके साथ नज़र आये और कहा कि भारतीय सिनेमा का सम्मान करना हम सबका फर्ज है। भोजपुरी बड़ी इंडस्ट्री है। आपको बता दें पूरे सप्ताह में अक्षरा सिंह का जलवा घर में खूब देखने को मिला।

Share This Article