बिहार पुलिस के दारोगा की मौत, ट्रेन की चपेट में आने से हुआ हादसा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। ट्रेन से कटकर बिहार पुलिस के एक पदाधिकारी की मौत हो गई। घटना बक्सर दानापुर रेलखंड के टुड़ीगंज स्टेशन की है।  यहां तेज रफ्तार ट्रेन की चपेट में आने से दारोगा अरविंद कुमार सिंह की मौत हो गई। मृतक दारोगा पटना जिला पुलिस बल में तैनात थे। इनकी मौत के बाद साथी पुलिसकर्मियों ने दुःख व्यक्त किया है।

घटना के बाद रेल पुलिस ने मृतक दारोगा की डेड बॉडी को अपने कब्जे में ले लिया और जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया। मिल रही जानकारी के अनुसार अरविंद कुमार सिंह 10 दिनों की छुट्टी पर अपने गांव गये हुए थे। वो कृष्णाब्रह्म थाना के रेहियां गांव के रहने वाले थे। इस घटना की खबर मिलते ही मृतक दारोगा के घर में कोहराम मच गया है। घरवालों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया है।

Share This Article