नालंदा में केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने किया रोड शो, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। केन्द्रीय मंत्री आरसीपी सिंह नालंदा के दौरे पर हैं। वो केन्द्रीय मंत्री बनने के बाद मंगलवार को पहली बार नालंदा पहुंचे, जहां बुधवार को उन्होंने रोड शो किया। वो बिहार शरीफ के प्रसिद्ध बाबा मखदूम साहब के मजार और बाबा मणिराम अखाड़ा पहुंचे, हालांकि कोरोना गाइड लाइन के अनुसार धार्मिक स्थल के बंद रहने के कारण उन्होंने बाहर में ही मत्था टेका और आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर उन्होंने देश और राज्ये के विकास एवं अमन-चैन की दुआएं मांगी।

उन्होंने कहा कि बिहारशरीफ शहर में सभी सम्प्रदाय के लोग रहते हैं। बाबा मखदूम साहेव और बाबा मणिराम हमारे पूज्य हैं। यहां सभी लोग आते हैं और आशीर्वाद लेते हैं। हमारा शहर में अमन चैन, आपसी भाईचारा बना रहे।नीतीश कुमार ने जो बिहार को विकसित प्रदेश बनाने का संकल्प लिया है वो तभी संभव होगा जब आपसी भाईचारा बना रहे। हमारा राष्ट्र मजबूत राष्ट्र बने हमारा प्रदेश विकसित प्रदेश बने, लोग खुशहाल रहे। इस मौके पर आज पूरे शहर में केंद्रीय मंत्री के भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान रहुई प्रखंड में भी जदयू नेता विनोद मुखिया,बबलू सिंह,भवानी सिंह,अविनाश मुखिया समेत एनडीए कार्यकर्ताओं के द्वारा जगह जगह ढोल बाजे के साथ जदयू कार्यकर्ता मौजूद रहे । कई जगहों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया।

Share This Article