कटिहार के दौरे पर सीएम और डिप्टी सीएम, बाढ़ग्रस्त इलाकों का लिया जायजा

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के दौरे के क्रम में सीएम नीतीश कुमार ने बुधवार को पूर्णिया और कटिहार के विभिन्न स्थानों का दौरा किया। अपने कटिहार दौरे के क्रम में मुख्यमंत्री और उप-मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बरारी विधानसभा के भैंस दियारा में बाढ़ पीड़ितों का हाल जाना। यहां उन्होंने बीएम कॉलेज में बाढ़ पीड़ितों के लिए बनाए गए कम्युनिटी किचन का निरीक्षण किया।
कम्युनिटी किचन के निरीक्षण के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार मीडिया से भी मुखातिब हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार बाढ़ पीड़ितों के साथ है और किसी भी हाल में बाढ़ पीड़ितों को किसी भी तरह से परेशान नहीं होने दिया जाएगा। बाढ़ के स्थाई समाधान के सवाल पर उन्होंने कहा कि सरकार लगातार इस विषय पर और नदियों के गाध प्रबंधन को लेकर भी गंभीर है। साथ ही नीतीश कुमार ने कहा कि बाढ़ प्रभावित लोगों के बीच आने से ही फिड बैक मिलता है। इसलिये वो लगातार बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर रहे है, ताकि पीड़ितों को अधिक से अधिक मदद मिल सके।

Share This Article