Aaj Ka Panchang 21 August 2021 : आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है फिर रात 07:01 के बाद पूर्णिमा है, जानें आज का शुभ और अशुभ मुहूर्त

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी है फिर रात 07:01 के बाद पूर्णिमा है। आज श्रवण नक्षत्र है। आज भगवान विष्णु जी की उपासना के साथ हनुमान जी की पूजा भी करें। शनिवार का व्रत रहें। दान पुण्य करें। आज उड़द दान का बहुत महत्व है। रात्रि में माता काली जी की विधिवत पूजा करें व भैरो स्तोत्र का पाठ करें। आज बजरंगबाण के पाठ करने का अनन्त पुण्य है। आज शनिवार है। आज बुध व शनि के बीज मंत्र के जप का दिवस है। अभिजीत मुहूर्त का समय सबसे बेहतर होता है।इस शुभ समय में कोई भी कार्य प्रारंभ कर सकते हैं।‌ विजय व गोधुली मुहूर्त भी बहुत ही सुंदर होता है। राहुकाल में कोई भी कार्य या यात्रा आरम्भ नहीं करना चाहिए।

आज का पंचांग
विक्रमी संवत्: 2078
मास पूर्णिमांत: श्रावण
पक्ष: शुक्ल
दिन: शनिवार
तिथि: चतुर्दशी – 19:02:22 तक
नक्षत्र: श्रवण – 20:21:49 तक
करण: गर – 07:55:04 तक, वणिज – 19:02:22 तक
योग: सौभाग्य – 12:53:32 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय – 6:09 AM
सूर्यास्त – 6:50 PM
चन्द्रोदय- 21 अगस्त 6:25 PM
चन्द्रास्त- 22 अगस्त 5:38 AM

द्रिक ऋतु: वर्षा
राहुकाल: 09:08:37 से 10:46:22 तक (इस काल में कोई भी शुभ कार्य नहीं किया जाता है)
शुभ मुहूर्त का समय
अभिजीत मुहूर्त – 11:58:03 से 12:50:10 तक
दिशा शूल: पूर्व
अशुभ मुहूर्त का समय –
दुष्टमुहूर्त: 05:53:07 से 06:45:15 तक, 06:45:15 से 07:37:23 तक
कुलिक: 06:45:15 से 07:37:23 तक
कालवेला / अर्द्धयाम: 13:42:18 से 14:34:26 तक
यमघण्ट: 15:26:34 से 16:18:42 तक
कंटक: 11:58:03 से 12:50:10 तक
यमगण्ड: 14:01:51 से 15:39:36 तक
गुलिक काल: 05:53:07 से 07:30:52 तक

Share This Article