पृथ्वी पर हो सकती है ये हैरान करने वाली घटना, वैज्ञानिकों का अनुमान- पृथ्वी के नजदीके से उल्कापिंड के गुजरने की संभावना

Patna Desk

NEWSPR डेस्क।  पृथ्वी पर आज  यानी  21 अगस्त को एक बड़ा संकट आ सकता है। वैज्ञानिकों ने अनुमान जताया है कि कि 21 अगस्त 2021 को पृथ्वी के बेहद नजदीक से एक बड़ा सा उल्कापिंड गुजरेगा। वैज्ञानिकों का यह भी कहना है कि इस उल्कापिंड का आकार बुर्ज खलीफा से भी बड़ा होगा। हालांकि इसके पृथ्वी से टकराने की उम्मीद नहीं जतायी गयी है, लेकिन किसी भी संभावना से वैज्ञानिकों ने इनकार नहीं किया है।

बता दें कि इससे पहले भी कई तरह की उल्कापिंड के टकराने की संभावना वैज्ञानिक जता चुके हैं। वहीं असंख्य उल्कापिंड अब तक पृथ्वी के नजदीक से गुजर चुकी है। वहीं कुछ छोटे उल्कापिंड तो आए दिन पृथ्वी से टकराते ही रहते हैं। यही कारण है कि अंतरीक्ष में वैज्ञानिक इनकी मूवमेंट पर नजर रखते हैं। वैज्ञानिकों  की मानें तो यदी यह उल्कापिंड पृथ्वी से टकराता है तो भारी तबाही मच जाएगी।

अमेरिकी के अंतरिक्ष विज्ञान केंद्र नासा के वैज्ञानिकों ने कहा चेतावनी कहा है कि यह उल्कापिंड काफी बड़ा है और पृथ्वी के बेहद करीब से गुजरेगा। अगर गलती से इसने पृथ्वी को छू भी लिया तो बड़ी तबाही मच सकती है। नासा के मुताबिक, यह उल्कापिंड एक हजार से भी ज्यादा पत्थरों का एक समूह है।

Share This Article