अफगानिस्तान में तालिबान: IAF विमान ने भरी 85 भारतीय संग काबुल से उड़ान, अपहृत भारतीय को छोड़ा गया

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। अफगानिस्तान में तालिबान के कब्जे के बाद वहां हाहाकार मचा हुआ है। साथ ही दुनियाभर के देश भी वहां से अपने नागरिकों को सफलतापूर्वक निकालने के लिए एड़ी चोटी एक कर रहे हैं। इसी कड़ी में कुछ घंटे पहले तालिबानियों ने कुछ भारतीय नागरीक का अपहरण भी कर लिया था। जिसमें अब भारतीय नागरिक समेत सभी 150 लोग सुरक्षित हैं। वहीं दूसरी ओर भारत काबुल से अपने नागरिकों को निकालने के लिए लगातार अभियान चला रहा है। इसमें  वायुसेना का आइएएफ विमान की महत्वपूर्ण भूमिका है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार अफगानिस्तान से IAF C-130J ने 85 से अधिक भारतीयों के साथ काबुल से उड़ान भर ली है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी। भारतीय वायुसेना के IAF C-130J विमान ने 85 से अधिक भारतीयों के साथ काबुल से उड़ान भरी है। इस दौरान विमान ईंधन भरने के लिए ताजिकिस्तान में उतरा।

भारत सरकार के अधिकारी काबुल में  फंसे भारतीयों को निकालने के लिए लगातार मदद कर रहे। भारतीय वायु सेना ने वहां के हवाई अड्डे पर अमेरिकी सेना से मंजूरी मिलने के बाद सी-17 ग्लोबमास्टर की दो उड़ानें संचालित की और लगभग 180 अधिकारियों, आईटीबीपी कर्मचारियों और कुछ पत्रकारों की भी निकासी की थी। इससे पहले लगभग 180 भारतीय यात्रियों को निकाला जा चुका है।

Share This Article