तेजस्वी यादव ने निजीकरण नीतियों पर केंद्र को घेरा, कहा- निजीकरण राष्ट्र का नुकसान, राजद अंत तक इसके खिलाफ लड़ेगी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने केंद्र सरकार की निजीकरण नीतीयों को लेकर सरकार पर जमकर निशाना साधा है। निजीकरण पर कड़ी आपत्ती जताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार खरबों की राष्ट्रीय सम्पत्ति निजी कंपनियों को क्यों बेच रही। यदि केंद्र सरकार राष्ट्र की संपत्ति में इज़ाफ़ा नहीं कर सकती तो दशकों की मेहनत से बनायी गयी परिसंपत्तियों को औने-पौने दामों पर बेचकर राष्ट्र का नुकसान क्यों रही है। इसके साथ ही कहा कि राजद अपने लोकतांत्रिक समाजवादी भारत को चंद पूंजीपतियों के हाथों में बेचने और गिरवी रखने के इस प्रयास के खिलाफ अंत तक लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि सार्वजनिक उपक्रमों, संसाधनों और देश की राष्ट्रीय संपत्ति को कथित सुधारों की आड़ में कॉरपोरेट्स को बेचना ग़रीबों, कमजोर वर्गों और देश के हितों के खिलाफ है। केंद्रीय सरकार की निजीकरण द्वारा सरकारी नौकरियों को समाप्त करने तथा सरकारी नौकरियों एवं सार्वजनिक उपक्रमों में वंचित वर्गों के आरक्षण को ख़त्म करने की एक दीर्घकालिक भयावह योजना है।

उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य की डबल इंजन सरकार को यह बताना चाहिए कि कुछ चुनिंदा पूंजीपतियों को राष्ट्रीय संपत्ति बेचने से देशवासियों और अर्थव्यवस्था को कैसे मदद मिलेगी। केंद्र सरकार बताए उसे राष्ट्र की परिसम्पत्तियाँ बेचने की क्या मजबूरी है? क्या यह एनडीए सरकार की नाकामी और अदूरदर्शिता नहीं है।

 

Share This Article