JNU में बक्सर की लड़की की रहस्मयी मौत, हॉस्टल के 2 मंजिला से लगाया छलांग, 3 महीने पहले हुई थी शादी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बक्सर की रहने वाली एक लड़की ने जवाहरलाल नेहरू यूनिवर्सिटी के ब्रह्मपुत्र हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर अपनी जान दे दी है। 26 साल की माधुरी कुमारी अपने पति के साथ जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय परिसर के अंदर ब्रह्मपुत्र हॉस्टल में कई दिनों से रह रही थी। दोनों की इस साल जून में ही शादी हुई थी। वहीं पुलिस के मुताबिक लड़की के आत्महत्या करने की आशंका जताई जा रही। हालांकि अभी मामले को लेकर कुछ कहा नहीं जा सकता। पुलिस ने युवति के पास से कोई सुसाइड नोट नहीं बरामद किया है।

दिल्ली पुलिस ने बताया कि रहस्यमयी परिस्थितियों में लड़की की मौत हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और छानबीन कर रही। बता दें कि माधुरी का पति जेएनयू से पीएचडी कर रहा है। पुलिस ने बताया कि दोनों ने इसी साल जून महीने में शादी की थी. युवती की मौत की जांच कर रही दिल्ली पुलिस ने कहा है कि आत्महत्या का शक है। महिला ने हॉस्टल की दूसरी मंजिल से कथित तौर पर छलांग लगाकर अपनी जान दी है। कैंपस के सिक्योरिटी गार्ड ने माधुरी को घायल पड़ा देखकर उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।

दक्षिण पश्चिम दिल्ली धटना के वक्त सुबह घटना पति बाथरूम में था। उसने बताया कि वह मिर्गी की मरीज थी, उसे कल रात दौरे के बाद अस्पताल में भर्ती भी करवाया गया था और छुट्टी दे दी गई थी। हालांकि पुलिस ने अभी तक कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं किया है. घटनाओं के क्रम को निर्धारित करने के लिए जांच प्रक्रिया चल रही है।

Share This Article