गन्ने के FRP मूल्य में वृद्धि से किसान होंगे खुशहाल- तारकिशोर प्रसाद

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार के उपमुख्यमंत्री श्री तारकिशोर प्रसाद ने कहा कि केद्रीय कैबिनेट ने किसानों के हित में महत्वपूर्ण फैसला लेते हुए गन्ने का एफ.आर.पी. मूल्य में वृद्धि की है। इसका सीधा फायदा देश के किसानों को होगा।
उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा गन्ने का एफ.आर.पी. मूल्य बढ़ाकर 290 रुपये प्रति क्विंटल किया गया है। इससे देश के 5 करोड़ किसान लाभान्वित होंगे। उन्होंने कहा कि एफ.आर.पी. (फेयर रिम्यूनैरेटिव प्राइस) एक न्यूनतम मूल्य है, जिसे चीनी मिलों को गन्ना किसानों को देना पड़ता है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि चीनी के साथ-साथ इथेनॉल भी बनेगा तथा किसानों को समय से भुगतान होगा। सरकार के इस महत्वपूर्ण फैसले से गन्ना उत्पादक किसानों के जीवन में खुशहाली और समृद्धि आएगी।

Share This Article