न सड़क बनी, न एंबुलेंस मिली, गर्भवती महिला को खटिया पर टांग कर ले गए अस्पताल, तेजस्वी का नीतीश पर तंज – ऐसी है मुख्यमंत्री के गृह जिले नालंदा की सच्चाई

Sanjeev Shrivastava

पटना डेस्कः 15 साल से बिहार की सत्ता पर काबिज नीतीश कुमार के खिलाफ तेजस्वी यादव का रूख लगातार हमलावर होता जा रहा है। विशेषकर प्रदेश की स्वास्थय व्यवस्था को लेकर वह सरकार पर लगातार निशाना साध रहे हैं। जहां पहले उन्होंने कोरोना के बढ़ते मामले को लेकर सरकार की व्यवस्था पर सवाल उठाए थे। वहीं अब तेजस्वी ने नीतीश के गृह जिले नालंदा के एक गांव का विडियो शेयर किया है। इस विडियो में कुछ लोग एक गर्भवती महिला को खटिया पर टांगकर ले जाते नजर आ रहे हैं। पूछने पर गांव वालों ने बताया कि वह इस्लामपुर के आ रहे हैं। तेजस्वी ने लिखा है कि यह है नीतीश का गृह जिला नालंदा।

दरअसल, विडियो में नालंदा के एक गांव की है। जहां विकास के नाम पर अभी तक कोई कार्य नहीं किया गया है। गांव-गांव तक सड़क तक बनाने की बात करनेवाले सरकार के दावे गलत साबित हो रहे हैं। 15 साल में राज्य के मुख्यमंत्री के गृह जिले की हालत ऐसी है कि गर्भवती महिला को अस्पताल ले जाने के लिए एंबुलेंस तक उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। जो राज्य की बिगड़ी स्वास्थ्य व्यवस्था की कहानी सुना रही है।

तेजस्वी ने अपने ट्विट में लिखा है कि ’15 वर्षों के कथित विकास की साक्षात कहानी सुनिए और देखिए। गर्भवती महिला को एम्बुलेंस और सड़क नहीं होने के कारण खटिया पर अस्पताल ले ज़ाया जा रहा है। यह वीडियो 15 वर्षीय मुख्यमंत्री @NitishKumar जी के गृह ज़िला नालंदा का है जहां वर्षों से इनके MLA/MP है। विज्ञापनी सरकार अब कुछ कहे।’

Share This Article