बीजेपी प्रवक्ता ने राजद को बताया तालिबानी विचारधारा वाले एक परिवार की पार्टी

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अरविन्द कुमार सिंह ने कहा है कि राष्ट्रीय जनता दल तालिबानी विचारधारा के एक परिवारिक पार्टी है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप और जगदानंद सिंह का तालिबानी नूरा कुश्ती के साथ शक्ति का जो प्रदर्शन हुआ वह तालिबानी हिटलर शाही का राजद में प्रदर्शन है। उन्होंने कहा कि जगदानंद सिंह राजद में तेजप्रताप यादव से अपने इज्जत का फलूदा निकलवा रहे हैं। साथ ही कहा कि अपने प्रतिष्ठा को स्थापित करने के लिए एक देवतुल संस्था पर बयान देना उसी का घोतक है।

अरविंद सिंह ने कहा कि देखना है कि राजद के सुप्रीमो के सबसे बड़े पुत्र तेज प्रताप जी कितनें दिनों तक राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह के डर से चुप रहते हैं। उन्होंने कहा कि राजद के नेता  सब टुकड़े टुकड़े गैंग के समर्थक, जातीय उन्माद फैलाना, धार्मिक उन्माद फैलाना, नरसंहारों के संरक्षक, अपराधियों का संरक्षक, बिहार को अपहरण उद्योग और महिला उत्पीड़न से व्यापारियों का प्रताड़ना से तालिबान की स्थिति बनाने वाली पार्टी है राजद।

अरविंद सिंह ने कहा कि राजद में कंपटीशन है कि किस नेता पर कितने धारा लगा है ,और कितने भयंकर धाराओं से वह सुशोभित हैं, कितनी जेल यात्रा कर चुके हैं , जिस दल के वरीयता का मूल्यांकन इस स्तर पर होता है। इसी को कहते हैं तालिबानी विचारधारा। राष्ट्रीय जनता दल अपने शासनकाल में सिर्फ राष्ट्रभक्त और ईमानदार लोगों को प्रताड़ित किया है।  भोले भाले गरीबों का शोषण किया है, मजदूरों का पलायन करानें वाला है, बड़े बड़े व्यापारियों डॉक्टरों राजद के शासनकाल में बिहार को छोड़कर के डर से दूसरे राज्यों में चले गए।  तो बिहार की जनता खुद सोचे कि राजद तालिबानी विचारधारा का संरक्षक है या नहीं।

Share This Article