नवादा में कम बारिश के चलते धान की फसल सूखने की कगार पर, कृषि कार्य पर आश्रित किसानों की बढ़ी चिंता

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। नवादा में बारिश नहीं होने से धान की खेत में दरार पड़ने लगा है। जिससे कृषि कार्य पर आश्रित किसानों की चिंता बढ़ गई है। हिसुआ प्रखंड में अच्छी बारिश नहीं होने के कारण धान का फसल सूखने लगा है। वहीं धान का निकैनी भी प्रभावित होने लगा है। पानी के अभाव में धान का हरा भरा पौधा सूखने के कगार पर हैं। बारिश नहीं होने से किसान की चेहरे पर मायूसी देखा जा रहा है।

किसान मजबूरन किसान मोटर पम्प के सहारे धान की पटौनी कर रहे हैं। वही सिंधौली ,डुमरी, शांति नगर फुलवरिया के किसान संजय यादव ने बताया कि मध्यम वर्गीय एवं छोटे किसान सिंचाई के संसाधन के अभाव में खेतों में धान की सिंचाई मे हिम्मत नही जुटा पा रहे हैं।

बता दें कि क्षेत्र में खेती मानसून पर निर्भर करता है। बारिश हुई तो किसान का घर फसल से भर जाता है और बारिश नहीं होने पर किसान का घर खाली हो जाता है। वहीं किसानों का यूरिया खाद भी नही मिलने से काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

नवादा से दिनेश कुमार की रिपोर्ट

Share This Article