बाढ़ से हुये क्षति का आकलन करने दिल्ली से केन्द्रीय टीम पहुंची भागलपुर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। कुछ दिन पहले भागलपुर जिले के नवगछिया सहित दो दर्जन प्रखंड क्षेत्रों मे आयी भीषण बाढ़ से हुये तबाही का आकलन करने दिल्ली से केन्द्रीय टीम का एक दल भागलपुर पहुंची. केन्द्रीय टीम ने नवगछिया के अनुमंडल के गोपालपुर प्रखंड के धरहरा गांव आकर बाढ़ से हुए नुकसान का आकलन किया। टीम ने केला, पपीता, हरी मिर्च, धान सहित कई फसल के बारे में जानकारी ली। स्थानीय अधिकारी व लोगों से भी जानकारी प्राप्त किया। केन्द्रीय टीम के साथ भागलपुर जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन, नवगछिया एसपी सुशांत कुमार सरोज, अपर समाहर्ता भागलपुर राजेश झा राजा, नवगछिया अनुमंडल पदाधिकारी यतेन्द्र कुमार पाल, डीसीएलआर परमानंद साह के अलावे कई पदाधिकारी मौजूद थे।

Share This Article