बिहार कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन, जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने जताया शोक, कहा- हामारी संवेदना उनके परिजनों के साथ है, इश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। बिहार में कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता सदानंद सिंह का निधन हो गया। सदानंद सिंह के निधन से राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर है। जेडीयू ट्रेडर्स प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष संजीव श्रीवास्तव ने उनके निधन पर शोक जताया। साथ ही कहा कि वरिष्ठ कांग्रेस नेता सदानंद सिंह जी के निधन की खबर व्यथित कर देने वाली है। उनके जाने से बिहार के राजनीतिक व सामाजिक जनता में उभरा शून्य जल भरा नहीं जा सकेगा। हमारी संवेदनाएं उनके परिजनों के साथ है। इश्रवर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

सदानंद सिंह के निधन से बिहार में शोक की लहर है। सदानंद मूल रूप से भागलपुर जिले के रहने वाले थे, जो काफी लंबे समय से बीमार चल रहे थे। जिसके बाद उनको इलाज के लिए पटना के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक सदानंद सिंह का निधन पटना के सगुना मोड़ स्थित क्यूरिस अस्पताल में हुआ है। अस्पताल में भर्ती होने के बाद विभिन्न दलों के नेताओं ने जाकर उनसे अस्पताल में मुलाकात की थी। सदानंद सिंह के निधन के बाद से बिहार के राजनीतिक गलियारे में शोक की लहर दौड़ गई है।

गौरतलब है कि सदानंद सिंह बिहार में कांग्रेस के सबसे वरिष्ठ राजनेता थे। वो कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के अलावा लंबे समय तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे थे। सदानंद साल 2000 से 2005 तक बिहार विधानसभा के अध्यक्ष भी रहे साक ही करीब 10 साल से कांग्रेस विधायक दल के नेता के पद पर रहे। सदानंद बिहार सरकार में सिंचाई और ऊर्जा राज्यमंत्री रह चुके थे। उनके सभी दलों के नेताओं से काफी मधुर संबंध थे साथ ही वो लोगों के बीच भी काफी लोकप्रिय थे।

Share This Article