हाजीपुर सदर अस्पताल का सिविल सर्जन ने किया औचक निरीक्षण, कई डॉक्टर और कर्मी रहे गैरहाजिर

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हाजीपुर सदर अस्पताल में सिविल सर्जन ने औचक निरीक्षण किया जिसे अस्पताल कर्मियों में हड़कंप मच गया वही इस दौरान सदर अस्पताल के विभिन्न वार्डों में अधिकांश कर्मी नदारद पाए गए जिसके बाद सिविल सर्जन ने कड़ा रुख अख्तियार करते हुए ड्यूटी से अनुपस्थित पाए जाने वाले कर्मियों को शो कॉज नोटिस भेजने की बात कही है।

काफी समय से अस्पताल कर्मियों के ड्यूटी से गायब रहने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद सिविल सर्जन प्रमोद कुमार सिंह ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान कर्मियों की लापरवाही देखकर सिविल सर्जन की भौचक रह गए सिविल सर्जन ने कहा है कि जो लोग भी इस मामले में दोषी पाए जाएंगे उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

वैशाली से संतोष कुमार सिंह की रिपोर्ट…

Share This Article