Aaj Ka Rashifal 9 सितंबर 2021 : मेष वाले रहें सतर्क, इन राशिवाले लोगों को मिलेगी सफलता, आप भी जानें क्या कहती है राशि

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। आपकी राशि आपके घर परिवार व्यापार से जुड़ी सभी बातों को बताती है। होज सुबह दैनिक राशिफल पढ़कर आप अपने कार्यों को पूरा कर सकते हैं। जानिए आज की राशि क्या कहती है।

मेष। आज के दिन आप जरा सतर्क रहें। आज आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग भी पर्याप्त मात्रा में मिलता दिख रहा है, लेकिन परिवार के किसी सदस्य के विवाह संबंधित फैसले पर निर्णय ले सकते हैं, जो लंबे समय से चल रहा था। आर्थिक उन्नति के लिए गुरुवार को केले के पेड़ की पूजा करें। पीली वस्तुओं का दान करना लाभकारी रहेगा। परोपकार के उद्देश्य से किए गए काम से आपका मन खुश रहेगा।

वृष। आज आपकी वाणी का जादू किसी को खुश करके आपको लाभ दिलाएगा। नए काम करने की प्रेरणा मिलेगी। पढ़ने-लिखने जैसी साहित्यिक गतिविधियों में रुचि बढ़ेगी। रात्रि के समय कुछ ऐसे व्यक्तियों के मिलने से आपको कोई सूचना प्राप्त हो सकती है। सरकारी नौकरी से जुड़े जातकों को आज नए पद की प्राप्ति होगी।

मिथुन। आज का दिन आपके लिए मध्यम रुप से फलदायक रहेगा। आज आपको संतान की शिक्षा से संबंधित किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है, लेकिन यदि जाना पड़े, तो बहुत ही सावधानी से जाएं क्योंकि आपकी कोई प्रिय व मूल्यवान वस्तु खोने व चोरी होने का भय बना हुआ है, इसलिए सावधान रहें। मानसिक दुविधा में होने के कारण आप महत्वपूर्ण निर्णय नहीं ले सकेंगे. ज्यादा सोचने से आपको मानसिक तनाव का अनुभव होगा।

मकर। बौद्धिक कार्यों एवं व्यवसाय में आप नई शैली अपनाएंगे। साहित्य तथा लेखन की आदतों को गति मिलेगी। शरीर में बेचैनी और थकान का अनुभव होगा।

कुंभ। अनैतिक और बुरे कामों तथा नकारात्मक विचारों से दूर रहें। अत्यधिक विचार और गुस्सा आपकी मानसिक शांति भंग करेंगे। विशेष तौर पर स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

कर्क। आज का दिन आपके लिए निश्चित परिणाम लेकर आएगा। रोजगार की दिशा में जो लोग कार्यरत हैं, आज उनको कोई शुभ सूचना प्राप्त होगी, जिससे उनकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी व मान व प्रतिष्ठा में भी वृद्धि होगी।

सिंह। आज आपको आमदनी के नए नए स्त्रोत प्राप्त होंगे, लेकिन आपको उन्हें पहचानना होगा, तभी वह आपको लाभ दे पाएंगे। आज आपकी वाणी की सौम्यता आपको आपके कार्यालय में मान सम्मान दिलवाएगी और आपकी पदोन्नति भी हो सकती है।

मीन। व्यापारियों के लिए आज अच्छा दिन है। व्यवसाय में भागीदारी करने के लिए भी शुभ समय है। साहित्य से जुड़े लोग, कलाकार और कारीगर अपनी सृजनात्मकता निखार सकेंगे।

कन्या। भागदौड़ भरा दिन रहेगा, लेकिन आज आप जितनी मेहनत करेंगे। आपको उससे अधिक फल मिलेगा, जिसे देखकर आप फूले नहीं समाएंगे, लेकिन आपको ध्यान देना होगा, नहीं तो आपके शत्रु आपकी इस तरक्की को देखकर परेशान हो सकते हैं। ससुराल पक्ष के किसी व्यक्ति से आज कोई कहासुनी हो सकती है, लेकिन जीवन साथी उसमें आपके साथ ही खड़ी नजर आएंगी।

तुला। लाभकारी और खुशी भरा दिन रहेगा। परिवार में यदि बहन के विवाह में कोई समस्या थी, तो वह आज किसी वरिष्ठ जन की मदद से दूर होगी, जिससे परिवार के सभी सदस्यों की खुशियां बढ़ेगी और परिवार में शुभ व मांगलिक कार्यक्रम पर भी चर्चा होगी।

वृश्चिक। आज का दिन आपके लिए थोड़ा निराशाजनक हो सकता है, लेकिन आज आपको अपने मन की बात किसी से ज्यादा नहीं बतानी है। यदि आपको अपने व्यापार के लिए कोई नया आईडिया आए, तो वह भी आज आपको अपने सहयोगियों को नहीं बताना है। यदि आप सेहत मे कोई गिरावट आती है, तो आप डॉक्टरी परामर्श अवश्य लें।

धनु। उन्नति भरा दिन रहेगा। नौकरी व व्यापार में जो आपके शत्रु है, आज वह भी आप की प्रशंसा करते नजर आएंगे, जिसे देख कर आपको हैरानी होगी। शासन व सत्ता के गठजोड़ का भी आज आपको लाभ मिलेगा।  ससुराल पक्ष से भी आज आपको धन लाभ हो सकता है।

Share This Article