Aaj Ka पंचांग 9 सितंबर 2021 : आज रवि योग हरतालिका तीज व्रत, जानिए शुभ व अशुभ मुहूर्त

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। हिन्दू कैलेंडर के अनुसार, भाद्रपद शुक्ल पक्ष द्वितीया तिथि दिन है। सूर्य सिंह राशि में और चन्द्रमा कन्या राशि में संचरण करेंगे। आज रवि योग में अखंड सौभाग्य को देने वाली हरतालिका तीज व्रत है। आज के दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखती हैं और माता पार्वती तथा शिव जी की आराधना करती हैं। पूजा में विशेषकर माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित की जाती है।

आज का पंचांग

आज का दिन: गुरुवार, भाद्रपद मास, शुक्ल पक्ष, तृतीया तिथि।

आज का दिशाशूल: दक्षिण

आज का राहुकाल: दोपहर 01:30 बजे से 03:00 बजे

आज का पर्व एवं त्योहार: हरितालिका तीज

विक्रम संवत 2078 शके 1943 दक्षिणायन, उत्तरगोल, वर्षा ऋतु भाद्रपद मास शुक्ल पक्ष की तृतीया 24 घंटे 19 मिनट तक, तत्पश्चात् चतुर्थी हस्त नक्षत्र 14 घंटे 31 मिनट तक, तत्पश्चात् चित्रा नक्षत्र शुक्ल योग 20 घंटे 42 मिनट तक, तत्पश्चात् ब्रह्म योग कन्या में चंद्रमा 25 घंटे 45 मिनट तक तत्पश्चात् तुला में रहेगा।

आज का शुभ समय

रवि योग: दोपहर 02 बजकर 31 मिनट से अगले दिन प्रात: 06 बजकर 04 मिनट

अभिजित मुहूर्त: आज दिन में 11 बजकर 53 मिनट से दोपहर 12 बजकर 43 मिनट

अमृत काल: आज सुबह 08 बजकर 52 मिनट से सुबह 10 बजकर 22 मिनट

विजय मुहूर्त: दोपहर 02 बजकर 23 मिनट से दोपहर 03 बजकर 13 मिनट

सूर्योदय और सूर्यास्त

हरतालिका तीज के दिन सूर्योदय- प्रात:काल 06 बजकर 03 मिनट पर

सूर्यास्त शाम को 06 बजकर 33 मिनट पर होगा

चंद्रोदय और चंद्रास्त

चंद्रोदय- सुबह 08 बजकर 08 मिनट पर

चंद्रास्त- शाम 08 बजकर 17 मिनट पर है

Share This Article