मुख्यंमत्री हेमंत सोरेन ने अपने बड़े भाई दुर्गा सोरेन की जयंती पर दी श्रद्दांजलि, कहा- झारखंड आंदोलन के लिए हमेशा याद किये जायेंगे

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपने बड़े भाई दुर्गा सोरेन की जयंती पर श्रद्दांजलि दी है। दुर्गा सोरेन की जयंती के मौके पर रांची के नामकुम स्थित लोवाडीह में जयंती समारोह का आयोजन किया गया था। समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और पूर्व मुख्यमंत्री व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन ने बड़े बेटे दुर्गा सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने परमवीर चक्र विजेता अब्दुल हमीद के शहादत दिवस पर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।
हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड आंदोलन में सशक्त भूमिका निभाने के लिए दुर्गा सोरेन हमेशा याद किये जायेंगे। उन्होंने कहा कि दुर्गा सोरेन ने झारखंड आंदोलन में अहम और सशक्त भूमिका निभाई थी। पूरे राज्य में उनकी पहचान एक सर्वमान्य नेता के रूप में थी। गरीबों, जरूरतमंदों तथा समाज के सभी वर्ग के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए वे सदैव उनके साथ खड़ा रहते थे। वे युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे। उनके असामयिक निधन से झारखंड में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती है।

आपको बता दें कि दुर्गा सोरेन झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के बड़े भाई थे और झारखंड के पूर्व सीएम व राज्यसभा सांसद शिबू सोरेन के बड़े पुत्र थे. ये झामुमो से विधायक भी रहे थे. इनकी पत्नी सीता सोरेन हैं. जामा विधानसभा से वर्तमान में झामुमो की विधायक हैं. 21 मई 2009 को इनकी असामयिक मौत हो गयी थी।

Share This Article