खगड़िया में 1 महिला को पीट-पीट कर हत्या, तीन नामजद महिला गिरफ्तार, 2 दिन पहले हुआ था हादसा, अस्पताल में इलाज के दौरान मौत

Patna Desk

NEWSPR डेस्क। खगड़िया के मुश्कीपुर दक्षिण टोला में दो दिन पहले दो गुटों की महिलाओं के बीच हुई हाथापाई में 1 महिला की आज उपचार के दौरान मौत हो गई। वार्ड 14 में एक महिला की पीट पीट कर हत्या कर दी गई। जानकारी के मुताबिक 2 दिन पहले मृतक महिला व अन्य महिलाओं के बीच किसी बात को लेकर विवाद में मारपीट हुई थी। दो पक्षों में एक पक्ष से अकेले महिला ललिता देवी एवं दूसरे पक्ष से आधे दर्जन महिलाओं ने एक महिला ललिता देवी को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जिसकी उपचार के दौरान आज मौत हो गई। वहीं परिजनों ने इसे लेकर हंगामा करते हुए गिरफ्तारी की मांग की है। जिसमें 3 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया है।

2 दिन पहले घायल महिला का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल गोगरी में किया गया। जिसके बाद उसे सदर अस्पताल खगड़िया रेफर कर दिया गया। वहां गंभीर स्थिति को देखते हुए फिर उन्हें बेगूसराय रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान बीतती रात घायल महिला ललिता देवी की मौत हो गई।

वहीं शव को लेकर परिजन गोगरी थाने के गेट पर ढ गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी मनोज कुमार ने बताया की मामले की जांच की जा रही है। गोगरी पुलिस के द्वारा तीनों महिलाओं की गिरफ्तारी हो चुकी है।

खगड़िया से राजीव कुमार की रिपोर्ट

Share This Article